Jharkhand : इस स्कूल में मुस्लिम समाज के लोगों ने बंद कराई प्रार्थना, जानिए पूरा मामला

jharkhand news

रांची । झारखंड के गढ़वा जिले में धर्म के नाम पर एक नया विवाद शुरू हो गया है। यहां एक स्कूल में प्रार्थना करने और हाथ जोड़ने से मना कर दिया गया। यहां के लोगों को कहना है कि यहां बहुसंख्यक आबादी मुस्लिमों की है तो प्रार्थना नहीं करेंगे। इस मामले में बीजेपी ने तुष्टिकरण का आरोप लगाया है।

मामला सदर प्रखंड अंतर्गत कोरवाडीह स्थित उत्क्रमित विद्यालय का है। विद्यालय में सालों से बच्चे प्रार्थना करते आ रहे हैं। हालांकि वहां बहुसंख्यक मुस्लिम समाज के लोग स्कूल स्टाफ पर इसके लिए लगातार दबाव बना रहे थे और एक दिन यह प्रार्थना बंद करा दी गई। यहां तक कि बच्चों को हाथ जोड़ने से भी मना कर दिया गया। इस मामले में प्रधानाध्यापक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को भी यह जानकारी दी है। इसमें कहा गया है कि लंबे समय से मुस्लिम समुदाय के लोग अपनी 75 प्रतिशत आबादी का हवाला देकर अपने कहे अनुसार नियमों के संचालन का दबाव बनाया जा रहा है।

वहीं गढ़वा के प्रभारी जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमार मयंक भूषण ने माना है कि विद्यालय में प्रार्थना सभा को अपने हिसाब से कराने को लेकर स्कूल के शिक्षकों को मजबूर किये जाने की सूचना मिली है। इसकी जांच करायी जाएगी। सरकारी आदेश की अवहेलना करने की किसी को इजाजत नहीं दी जाएगी। वहीं भाजपा नेता बीजेपी विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा है कि इतना तुष्टीकरण अच्छा नहीं है।

advertisement at ghamasaana