15 साल में भारत होगा अखंड भारत : मोहन भागवत

mohan bhagvat

हरिद्वार। कनखल के सन्यास रोड स्थित एक आश्रम ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी दिव्यानंद गिरी महाराज की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा और गुरुत्रय मंदिर का लोकार्पण करने के लिए पहुंचे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सर संघचालक मोहन भागवत ने कहा कि सनातन धर्म ही हिंदू राष्ट्र है। कहा कि भारत लगातार प्रगति पथ पर आगे बढ़ रहा है। इसके रास्ते में जो आएंगे वह मिट जाएंगे। कहा कि अहिंसा की बात कहेंगे पर हाथों में डंडा भी रखेंगे क्योंकि यह दुनिया शक्ति को ही मानती है।

आरएसएस प्रमुख ने कहा कि वैसे तो 20 से 25 साल में भारत अखंड भारत होगा ही। पर जिस प्रकार भगवान कृष्ण की अंगुली से गोवर्धन पर्वत उठ गया था उसी संतो के अंगुली जैसे आशीर्वाद से भारत पुनः अखंड भारत अति शीघ्र बनेगा। इसे कोई रोकने वाला नहीं है। लेकिन आमजन यदि थोड़ा सा भी प्रयास करेंगे तो स्वामी विवेकानंद महर्षि अरविंद के सपनों का अखंड भारत 10 से 15 साल में ही बन जायेगा।

कहा कि एक हजार साल भारत की सनातन धर्म को समाप्त करने के प्रयास लगातार किए गए। लेकिन वह मिट गए, पर हम और सनातन धर्म आज भी मौजूद है। कहा कि भारत एक ऐसा देश है जहां दुनिया के हर प्रकार के व्यक्ति की दुष्ट प्रवृत्ति समाप्त हो जाती है। वह भारत में आकर या तो ठीक हो जाता है या फिर मिट जाता है।

advertisement at ghamasaana