जेईई मेन का रिजल्ट जारी कर दिया गया। जेईई मेन्स परीक्षा में बिहार से अरुदीप कुमार ने टॉप किया है। अरुदीप ने 100 प्रतिशत स्कोर किया है।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी एनटीए, जेईई मेन के दूसरे चरण का रिजल्ट आज जारी हो गया है। देशभर से दूसरे चरण की परीक्षा में करीब 6 लाख 29 हजार परीक्षार्थियों ने आवेदन किये थे।

जेईई एडवांस 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 11 अगस्त है। आवेदन फीस जमा करने की अंतिम तिथि 12 अगस्त तक है। उम्मीदवार jeeadv.ac.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आईआईटी जेईई एडवांस की परीक्षा 28 अगस्त को होगी।