नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में एक ऐसी घटना घटी है जिसने सनसनी मचा दी है। यहां एक बंदर ऑटोरिक्शा से एक लाख रुपए लेकर फरार हो गया। जी हां, सही सुना आपने।
आलम ये है कि यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ और इस घटना के बारे में जानकर लोग हैरान भी हैं। तो आइए, आपको इस मामले से रू-ब-रू कराते हैं…घटना जबलपुर की है। बताया जा रहा है कि एक ऑटोवाला ट्रैफिस जाम में फंसा हुआ था। तभी एक बंदर वहां पहुंच गया और ऑटो में रखे तौलिए को लेकर फरार हो गया, जिसमें एक लाख रुपए कैश रखे थे।
रिपोर्ट के अनुसार, 30 सितंबर को कटाव घाट में भारी जाम लगा हुआ था। जाम के कारण ऑटो में सवार लोग बाहर निकल गए और ये पता करने में जुट गए कि आखिर किस कारण यह जाम लगा हुआ है। तभी एक बंदर वहां पहुंच गया और तौलिए में रखे पैसे को लेकर फरार हो गया। इतना ही नहीं बंदर ने सारे पैसे को हवा में उछाल दिया।
मझोली थाना प्रभारी सचिन सिंह का कहना है कि मालिक ने 56,000 रुपए तो इकट्ठा कर लिए, लेकिन बाकी के पैसे नहीं मिले।बंदरों का ‘आतंक’पुलिस का कहना है कि इस इलाके में बंदरों का काफी ‘आंतक’ है। लोग अक्सर बंदरों को खाना खिलाते हैं और कई बंदर यहां से गुजरते हुए वाहनों में भी घुस जाते हैं।
पीड़ित ने इस मामले को लेकर शिकायत भी दर्ज कराई है। फिलहाल, मामले की छानबीन की जा रही है। लेकिन, यह मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
