दुनिया में बहुत से लोग हैं जिनको बात बात पर गाली देने की आदत होती है। कुछ गालियां तो इतनी आम हो गई हैं कि लोग परिवार के बीच भी देने से नहीं हिचकते हैं। कई बार गाली से मामला मारपीट तक भी पहुंच जाता है, यहां तक कि हत्या तक हो चुकी है।
गाली सुनना किसी को भी नहीं पसंद है, लेकिन देते सभी हैं। आप ये जानकर हैरान हो जाएंगे कि गाली देने से लोग लंबी जिंदगी जी सकते हैं। इस पर शायद ही आपको विश्वास हो, लेकिन यह सत्य है। आइए हम आपको बताते हैं कि ऐसे कैसे हो सकता है।
एक रिसर्च में यह बात सामने आई है कि जो लोग अधिक गालियां देते हैं वह ज्यादा लंबी आयु पाते हैं। इसके पीछे तर्क यह है कि गालियां देने से उनका तनाव कम होता है, साथ ही दिमाग भी स्वस्थ रहता है।
दरअसल न्यूजर्सी के कीन यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने इस पर एक शोध किया था। जिसमें यह बात सामने आई कि गाली देने से लोग तनाव मुक्त हो जाते हैं। इससे वह उन लोगों की अपेक्षा अधिक स्वस्थ और खुश रहते हैं। शोध में यह भी पाया गया कि जो लोग गालियां नहीं देते हैं, वो कठिन हालातों में जल्दी हार मान लेते हैं। वह हमेशा तनाव में रहते हैं। यह स्थिति उनके मानसिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित करती है। अब अगर आपके आसपास कोई ऐसा व्यक्ति है जो अधिक गालियां देता है तो आप समझ जाइए कि वह अधिक समय तक जीएगा।
