हरिद्वार। चंडी घाट की तरफ से आ रहे ट्रक व नजीबाबाद की तरफ से आ रही मैक्सी कार में जबरदस्त भिड़ंत हो गई इस दौरान ट्रक रेलिंग को तोड़ते हुए घाट पर जा गिरा। घटना में एक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चंडी पुल पर जाम लग गया जिसके बाद श्यामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जाम को खुलवाने के साथ ही शव का पंचनामा भरकर मैं सुरक्षित रखवा दिया।
थाना प्रभारी अनिल चौहान के मुताबिक शनिवार की रात 10:00 बजे एक ट्रक चंडी घाट से नजीबाबाद की तरफ जा रहा था। इसी बीच नजीबाबाद की तरफ से एक मैक्सी कार आ रही थी। मैक्सी ट्रक के बीच हुई भिड़ंत में ट्रक रेलिंग तोड़ता हुआ चंडी पुल से नीचे चंडी घाट पर गिर गया। वहीं मैक्सी कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई दुर्घटना होते ही चंडी पुल पर जाम लग गया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी श्यामपुर अनिल चौहान चंडी घाट चौकी पर तैनात पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने यहां पर जाम खुलवाया और क्षतिग्रस्त हुई मैक्सी कार को एक साइड में ले जाकर खड़ा करवाया।
दुर्घटना में मैक्सी मैं सवार तीन लोगों में से एक की मौत हो गई। जबकि दो घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।घटना के बाद से ट्रक चालक का कोई पता नहीं चल पाया है।पुलिस ट्रक चालक का पता चलाने में जुटी है। खबर लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
सूचना मिलते ही सीओ सिटी शेखर सुयाल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दोनों घायलों की हालत हुई गंभीर बनी हुई है। जबकि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। वही घटना के बाद चंडी पुल पर लंबा जाम लग गया जिसके बाद पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम को खुलवा कर यातायात को सुचारू किया।

