हरिद्वार। पूर्व भाजपा विधायक ब्रह्मलीन स्वामी जगदीश मुनि जी महाराज का निर्वाण दिवस समारोह सन्त मण्डल आश्रम भीमगोडा हरिद्वार में धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम महायज्ञ कर पूजा अर्चना की गई ततपश्चात सन्तो द्वारा प्रवचन का कार्यक्रम रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी अखंडानंद जी महाराज ने की एवं संचालन सन्त मण्डल के पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 स्वामी राम मुनि जी महाराज ने किया।

जिसमें हरिद्वार के प्रमुख महामंडलेश्वर स्वामी सुरेश्वरानंद जी महाराज, स्वामी हरिचेतनानंद जी महाराज, स्वामी ललितानन्द जी महाराज, स्वामी कपिल मुनि जी महाराज , स्वामी असीमानंद सरस्वती एवं भाजपा, कांग्रेस के कई प्रमुख नेताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में कई राज्यों से आये हज़ारों श्रद्धालुओं ने स्वामी जगदीश मुनि जी को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं लंगर प्रसाद ग्रहण किया।

राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि पूर्व भाजपा विधायक आचार्य जगदीश मुनि जी की राम जन्मभूमि आंदोलन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रही एवं उनके विधायक रहते हुए हरिद्वार में अनेकों विकास कार्य ईमानदारी पूर्वक कराए गए। वर्तमान पीठाधीश्वर सन्त मण्डल स्वामी राम मुनि जी ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन में परम् पूज्य जगदीश मुनि जी के संघर्षों एवं सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए सन्त मण्डल आश्रम पूज्य गुरुजी जगदीश मुनि जी के बताये गए मार्ग पर निरंतर चल रहा है।
कार्यक्रम में महंत सतपाल ब्रह्मचारी, स्वामी प्रेमानन्द महाराज, मंगलसेन गोला, स्वामी सतविरानन्द महाराज, भाजपा जिलाध्यक्ष जयपाल चौहान, डॉ विनोद आर्य पूर्व राज्यमंत्री, डॉ अंकित आर्य उपाध्यक्ष ओबीसी आयोग, आदेश सैनी जिला महामंत्री, संजय कुमार अपर जज हरियाणा, श्यामबीर सैनी पूर्व राज्यमंत्री, शोभाराम प्रजापति, मेलाराम प्रजापति, सन्दीप सिंहानिया, सत्तेवान आश्रम प्रबन्धक, अनिरुद्ध भाटी पार्षद, लोकेश पाल पार्षद, जागेराम शास्त्री, सर्वेश प्रजापति, सतीश शर्मा, विनोद कुमार, प्रदीप प्रजापति, सुनील प्रजापति, बबीता योगाचार्य, मंजू बालियान, अनिता वर्मा, कविता, पिंकी, बालकेश राजोरिया, सतीश आर्य, वीरेन्द्र, आदित्य, धर्मपाल प्रधान इत्यादि शामिल रहे।

