क्रिप्टोकरेंसी को प्रतिबंधित करने की तैयारी से मची खलबली

नई दिल्ली। देश में सभी तरह की क्रिप्टोकरेंसी को प्रतिबंधित करने के लिए संसद के शीतकालीन सत्र में सरकार द्वारा एक विधेयक पेश करने की तैयारी से खलबली मच गई है। क्रिप्टो बाजार में भारी गिरावट देखी गई है।

संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत 29 नवंबर से होगी।23 नवंबर की रात 11 बजे सभी प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी में लगभग 15 फीसदी या उससे अधिक की गिरावट देखी गई। वहीं बिटकॉइन में 17 फीसदी से अधिक, एथेरियम में लगभग 15 फीसदी और टीथर में लगभग 18 फीसदी की गिरावट आई।केंद्र सरकार ने मंगलवार को संसद के आगामी शीतकालीन सत्र के लिए तैयार की गई अपनी विधायी कार्य योजना में डिजिटल मुद्रा ‘क्रिप्टोकरेंसी’ को लेकर एक विधेयक को सूचीबद्ध किया है।

इस बिल को क्रिप्टोकरेंसी एवं आधिकारिक डिजिटल मुद्रा विनियमन विधेयक, 2021 नाम दिया गया है।यह विधेयक बजट सत्र के दौरान भी पेश किया थाइस विधेयक को लाने का उद्देश्य भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से जारी की जाने वाली आधिकारिक डिजिटल मुद्रा के निर्माण के लिए एक सुविधाजनक व्यवस्था तैयार करना और देश में सभी डिजिटल क्रिप्टोकरेंसी पर प्रतिबंध लगाना है।

केंद्र सरकार ने चर्चा के लिए इस विधेयक को इस साल संसद में बजट सत्र के दौरान भी पेश किया था।क्रिप्टोकरेंसी को लेकर संसद में विधेयक पेश करने का फैसला लेने से पहले केंद्र सरकार ने इसे लेकर कई बैठकें की थीं। ये बैठकें देश में क्रिप्टोकरेंसी के इस्तेमाल के लिए जरूरी फ्रेमवर्क तैयार करने के लिए और इससे संबंधित चुनौतियों का समाधान ढूंढने के लिए आयोजित की गई थीं। क्रिप्टोकरेंसी को लेकर केंद्र का रुख खास सकारात्मक नहीं दिखा है।

advertisement at ghamasaana