Haridwar news : रविता भारद्वाज को विषम परिस्थितियों में काम करने पर मिला इनाम

ravita bhardwaj

हरिद्वार। कोरोना काल में विषम परिस्थितियों के बीच मेहनत और इमानदारी से अपने कर्तव्‍य का निवर्हन करने पर मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी के हाथों विशिष्‍ट श्रमिक सम्‍मान पाने वाली विकासनगर की रविता भारद्वाज ने बताया कि कोरोना लोक डाउन के दौरान बहुत मुश्किल हुई लेकिन उस आपदा के समय में समाज के लिए कुछ करने के जज्बे ने हिम्मत बंधाए रखी।

प्लांट हेड की जिम्मेदारी होने के नाते उस दौरान अपने परिवार और उद्यम के बीच समन्वय स्थापित कर कार्य करती रही। तब कारखाने में मास्क बनाने का कार्य किया गया। सभी कर्मचरियो का ध्यान रखना और उनको कोरोना से बचाने की एक बड़ी चुनौती थी। जिसे अंत तक निभाती रही।

advertisement at ghamasaana