प्राइवेट पार्ट के पास छिपाकर दुर्लभ जीवों को ला रहे थे तस्कर

नई दिल्ली। कई बार तस्कर करने वाले इतने भयानक तरीके से पकड़े जाते हैं कि उनको अंदाजा नहीं होता है कि वे पकड़े भी जाएंगे। बॉर्डर या एयरपोर्ट जैसी जगहों पर अधिकारी उन्हें ऐसा करते हुए पकड़ लेते हैं। ऐसा ही एक विचित्र मामला सामने आया है जहां एक ट्रक ड्राइवर तस्कर को अमेरिकी पुलिस ने पकड़ा है। यह तस्कर अपने प्राइवेट पार्ट के पास पैंट में एक जगह कुछ दुर्लभ जीवों को छिपाकर ले जा रहा था।

दरअसल, यह घटना अमेरिका के कैलिफोर्निया की है। एसोसिएट प्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक दरअसल, आरोपी शख्स ट्रक चलाकर मैक्सिको से लगती सीमा पर पहुंचा। उस समय जब अधिकारी उसकी जांच कर रहे थे तो उनको कुछ शक हुआ। इसके बाद जब उसकी गहनता से जांच की गई तो अधिकारी हैरान हो गए। उस शख्स के प्राइवेट पार्ट के पास पुलिस को यह सब मिला। इस शख्स ने बड़े ही अचरज भरे तरीके से उसे छिपाया हुआ था।

advertisement at ghamasaana