नई दिल्ली। झारखंड के देवघर जिले के मोहनपुर प्रखंड स्थित त्रिकुट पहाड़ पर रोपवे में अचानक आई खराबी की वजह से कई पर्यटक ट्रॉली में फंस गए।
जमीन से सैकड़ों फीट ऊपर फंसे लोगों को सकुशल नीचे उतारने के लिए एनडीआरएफ, भारतीय वायुसेना और गरुड कमांडो की सहायता ली जा रही है. वहीं, जिन्होंने उस रोपवे को बनाया था, उनकी टीम भी वहां पहुंच गई है. फंसे हुए लोगों की बचाव के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।
हेलीकॉप्टर से लोगों को एक-एक रेस्क्यू किया जा रहा है. हालांकि, रेस्क्यू के दौरान एक शख्स के खाई में गिरने का वीडियो सामने आया है. वीडियो देखकर कोई भी सहम जाएगा. मालूम हो कि रोपवे में फंसे पर्यटकों से लगातार धैर्य बनाए रखने की अपील की जा रही है. हालांकि, जान खतरे में देख लोग काफी सहम गए हैं।

