
मुजफ्फरनगर। शादी से कुछ घंटे पहले ब्यूटी पार्लर में सजने संवरने गई दुल्हन होम्योपैथिक डॉ. सुषुम्ना शर्मा को दिल का दौरा पड़ गया। परिजन गंभीर हालत में मेरठ लेकर जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। इस कहानी में नया मोड़ तब आया जब दुल्हन अपनी सहेली के साथ मध्यप्रदेश में मिली। आइए जानते हैं कि पूरी कहानी क्या है।
शहर के शांतिनगर निवासी प्रसिद्ध होम्योपैथिक डॉ. भारत भूषण के बेटे डॉ. विजय भूषण की शादी झांसी की डॉ. सुषुम्ना शर्मा पुत्री योगर्षि अविनाश के साथ मंगलवार रात भोपा रोड स्थित नाथ फार्म्स में होनी थी। दोनों पक्ष एकत्र हो गए। घर में खुशी का माहौल था। शाम के समय दुल्हन बनीं डॉक्टर शहर के ब्यूटी पार्लर में सजने संवरने चली गई।
इस दौरान उसे दिन का दौरा पड़ गया। वधू पक्ष के लोग आनन.फानन में हायर सेंटर के लिए लेकर दौड़े, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। दुल्हन की मौत की जानकारी मिलते ही शांतिनगर और आसपास के क्षेत्र में गम का माहौल बन गया।
यहां तक कहानी बहुत दुखद थी और जिसने भी सुना वह दंग रह गया। इस कहानी में नया मोड़ तब आया जब दुल्हन अपनी सहेली के साथ मध्यप्रदेश में मिली।
दरअसल दुल्हन अपनी महिला मित्र के साथ फरार हो गई थी दुल्हन। पुलिस ने रात के समय दोनों को मध्यप्रदेश के मुरैना से बरामद किया। दुल्हन ने ही अपनी महिला मित्र के साथ परिवार को हार्ट अटैक की जानकारी दी थी। इसके बाद दूल्हा पक्ष ने दुल्हन की मौत की बात कही थी। पुलिस जांच में सामने आया कि दुल्हन शादी नहीं करना चाहती थी और अपनी महिला मित्र के साथ रहना चाहती थी।