Women’s Hockey World Cup 2026, भारत और चीन के जबरदस्‍त मुकाबला बराबरी पर छूटा

hocky world cup 2026

भारत की बेटियों ने रविवार को जबरदस्‍त खेल दिखाया। भारत और चीन के बीच महिला हॉकी विश्व कप 2026 का पहला मुकाबला काफी रोमांचक रहा। पहले हाफ में भारतीय टीम ने 2-1 की बढ़त बना ली थी। भारत के लिए नवनीत कौर ने सातवें मिनट में गोल कर टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई, लेकिन चीन की झांग यिंग ने 14वें मिनट में गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया।

इसके बाद दीपिका ने 24वें मिनट के करीब पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को फिर आगे कर दिया। इसके बाद चीन की ने भी पेनल्‍टी कॉर्नर से दूसरा गोल करके एक बार फिर बराबरी कर ली। इसके बाद दोनों टीमों के बीच मुकाबला 2-2 की बराबरी पर रहा। इस तरह भारत एक प्‍वांट लेकर अपने ग्रुप में तीसरे में नंबर पर है। इंग्‍लैंड तीन अंकों के साथ पहले और चीन भी एक अंक के साथ दूसरे नंबर पर है।

मेंस और विमेंस वर्ल्ड कप में 16-16 टीमें (कुल 32 टीमें) हिस्सा लेंगी। ग्रुप स्टेज में 16 टीमें 4 ग्रुप (ए, बी, सी, डी) में बंटेंगी और हर टीम 3 मैच खेलेगी। हर ग्रुप से टॉप-2 टीम क्रॉसओवर राउंड में जाएगी। इन 8 टीमों को 2 ग्रुपों में बांटा जाएगा। इस राउंड में हर टीम तीन और मैच खेलेगी। ये मुकाबले उन टीमों से होंगे, जिनसे उसका मैच नहीं हुआ है। यहां से टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल पहुंचेंगी।

advertisement at ghamasaana