दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस एक और शानदार बाइक लेकर आई है। जिसके लुक और फीचर कमाल के हैं। यह किसी को भी पहली ही नजर में प्रभावित कर सकते हैं। इसका प्राइस रेंज भी आपके बजट में है। इस बाइक के छह जुलाई को लांच होने की उम्मीद है।
चेन्नई बेस्ड टू-व्हीलर टीवीएस मोटर कंपनी (TVS Motor Company) अपनी न्यू बाइक का टीजर जारी किया है। ये बाइक 6 जुलाई को लॉन्च की जाएगी। हालांकि, बाइक का नाम क्या होगा इस बारे में कंपनी ने कोई डिटेल शेयर नहीं की है। TVS के हैशटैग का दावा है कि ये बाइक की नई लाइफ की शुरुआत होगी। इस वजह से ऐसा माना जा रहा है कि ये TVS की क्रूजर बाइक जेपलिन (Zeppelin) हो सकती है। वैसे भी जेपलिन बाइक की लॉन्चिंग की कई खबरें लंबे समय से चल रही हैं। TVS ने इस क्रूजर बाइक को पहली बार ऑटो एक्सपो 2018 में पेश किया गया था।
जेपलिन को जब पहली बार पेश किया गया था तब इस क्रूजर बाइक ने अपने मॉडल और स्पेसिफिकेशन को लेकर खासी सुर्खियां बटोरी थीं। तब इसके नाम के साथ E के इस्तेमाल किया गया था, जिसे अब R से कन्वर्ट करके E हटा दिया गया है। क्रूजर मॉडस वाली ये बाइक कई खूबियों से लैस है। तभी से इस बाइक का इंतजार हो रहा है।
कमाल के हैं फीचर्स
TVS की ये पहली ऐसी बाइक है जिसमें 220cc के पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर भी दी है। बाइक में 1200 वॉट की रिजनरेटिव असिस्ट मोटर दी है, जो 48 वोल्ट की लीथियम ऑयन बैटरी के साथ आती है। ये इतनी पावरफुल है कि 20% तक ज्यादा टॉर्क जनरेट करती है। इसकी टॉप स्पीड 130kph है। इसमें 220cc का सिंगल-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया है, जो 20hp पर 8,500rpm पावर और 18.5Nm पर 7,000rpm टॉर्क जनरेट करता है। ऐसा माना जा रहा है कि इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलेगा। बाइक में USD फॉर्क मिलेंगे।
इसमें रोबोट के फेस के जैसी LED हेडलैम्प दी है। ये फ्रंट से फ्लैट और काफी चौड़ी है। इसमें हेलोजन की तरह दिखने वाली पावरफुल LED लाइट लगी हुई है। बाइक में दमदार अलॉय व्हील के साथ ट्यूबलेस टायर मिलेंगे। इसमें 110/70 R17 फ्रंट टायर और 140/70 R15 रियर टायर मिलेगा। बाइक का व्हीलबेस 1,490mm है। इसमें डुअल चैनल ABS मिलेगा।
आपके बजट में होगी इसकी प्राइस रेंज
कंपनी ने इस बाइक में बायो नाम का स्मार्ट एक्सेस स्विच भी दिया है। हालांकि, ये काम कैसे करेगा इसे बारे में कोई जानकारी नहीं है। बाइक में एक्शन कैमरा, क्लाउड कनेक्टिविटी वाला इन्फोटेनमेंट स्पीडोमीटर भी मिलेगा। बाइक की कीमत को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट्स आई हैं। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी कीमत 1.20 लाख से 1.80 रुपए तक हो सकती है। वहीं कुछ के मुताबिक, कीमत 2 लाख से 3.2 लाख तक हो सकती है।
