
शामली। अजीम मंसूरी को अब और इंतजार नहीं करना होगा, आखिरकार उनकी मुराद जो पूरी हो रही है। मतलब उनकी शादी हो रही है, जिसके लिए अजीम को काफी पापड़ बेलने पड़े। स्थानीय प्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री तक गुहार लगानी पड़ी, तब जाकर कहीं उनके मन की यह मुराद पूरी हुई है। दरअसल आप सोच रहे होंगे कि ये क्या मामला है। तो आइए हम आपको बताते है कि पूरा मामला क्या है।
दरअसल कैराना निवासी अजीम मंसूरी ढाई फुट के हैं। जिसकी वजह से उनको दुल्हनियां नहीं मिल रही थी। जिसको लेकर अजीम काफी परेशान थे। इसके लिए उन्होंने अपने परिजनों तक पर आरोप लगा दिया था। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से शिकायत की थी कि उनके परिवार वाले उनकी शादी नहीं करवा रहे हैं। इस पर भी जब कुछ नहीं हुआ तो उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से इसकी शिकायत की और शादी करवाने की मांग की। इतना ही नहीं उन्होंने अखिलेश की पत्नी डिंपल से भी मिलकर शादी करवाने की मांग की।
इतनी मेहनत का फल आखिर उनको मिल ही गया। अजीम बुधवार सुबह अपनी दुल्हन को लाने के लिए हापुड़ रवाना हो गए। दरअसल उनकी होने वाली दुल्हनियां हापुड़ की रहने वाली है। उनकी शादी होने से ने केवल अजीम खुश हैं, बल्कि उनके परिजन भी काफी खुश हैं। इसीलिए इस शाादी में वह कोई कमी नहीं रखना चाहते हैं। शादी बड़े ही धूमधाम से हो रही है। आखिरकार अब अजीम मंसूरी अपने सपनों की शहजादी मिल ही जाएगी।