यूपी में एक बजे तक करीब 35.03 प्रतिशत मतदान हो चुका था। नोएडा में मतदान की रफ्तार सबसे धीमी रही, जबकि शामली में सबसे अधिक मतदान हुआ है। इस दौरान कुछ केंद्रों पर छिटपुट झड़पें भी हुई हैं। वहीं सपा ने कई केंद्रो पर फर्जी वोटिंग की शिकायत चुनाव आयोग से की है।

11 जिलों में मतदान का प्रतिशत

आगरा में 1 बजे तक 36.39 प्रतिशत मतदान हुआ है।
अलीगढ़ जिले में 1 बजे तक 32.07 प्रतिशत मतदान हुआ। 
बागपत जिले में 1 बजे तक 38.01 फीसदी मतदान हुआ।
बुलंदशहर में 1 बजे तक 37.03 प्रतिशत मतदान हुआ
गौतमबुद्ध नगर की तीनों विधानसभा सीटों पर 1 बजे तक 33.53 फीसदी मतदान हुआ। 
गाजियाबाद जिले में 1 बजे तक 33.40 प्रतिशत मतदान हुआ। 
हापुड़ जिले में 1 बजे तक 39.97 प्रतिशत मतदान
मथुरा जिले में 1 बजे तक 36.26 फीसदी मतदान हुआ है। 
मेरठ जिले में 1 बजे तक 34.51 प्रतिशत मतदान हुआ है। 
मुजफ्फनगर जिले में 1 बजे तक 35.73 फीसदी मतदान हुआ है। 
शामली जिले में एक बजे तक 41.16 फीसदी मतदान हुआ है। 
1 बजे तक औसत मतदान – 35.03%