जाको राखे साइंया मार सके न कोए, ट्रक के नीचे फंसा युवक एक घंटा बाद जिंदा निकला, देखिए

bijnore accident

बिजनौर। जाको राखे साइंया मार सके ना कोए। यह कहावत बिजनौर जिले में चरितार्थ हुई। हुआ यह कि एक युवक बाइक से जा रहा था, इस बीच उसकी बाइक एक ट्रक के नीचे जा घुसी। वह करीब एक घंटे तक वहीं फंसा रहा। बाद में आसपास के लोगों ने उसे किसी तरह से बाहर निकाला और वह सकुशल है। पहिए के नीचे पैर फसा होने के कारण उसे चोट आई है। जिसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रविवार की देर रात लगभग 9 बजे मालती नगर कॉलोनी में रहने वाला 30 वर्षीय आदित्य बाइक से जा रहा था। जैसे ही वह मेरठ पौड़ी हाईवे रोड पर मित्तल पेट्रोल पम्प के सामने पहुंचा तभी सामने से आ रहे ट्रक के नीचे बाइक सहित जा घुसा।

ट्रक ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर तक रोक दिया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को ट्रक के नीचे से निकाला। युवक को ट्रक से निकालने में करीब 1 घंटे का वक्त लगा। हालांकि युवक के पैर में गंभीर चोट लगी है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

advertisement at ghamasaana