नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी सोने और हीरे के शोरूम का आज प्रीत विहार के विकास मार्ग पर उद्घाटन किया गया। शोरूम के उद्घाटन में मुख्य अतिथि बीजेपी के विधायक ओम प्रकाश शर्मा, रीजनल हेड जिशाद, मार्केटिंग हेड संजीव शुक्ला के साथ अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
यह स्टोर पांच हजार वर्ग फुट में फैला है स्टोर में ग्राहकों को शुद्ध सोने और हीरे की दुनिया के पूर्ण रूप से मंत्रमुग्ध हो जाने पर विवश कर देता है । स्टोर में उत्तम सोने का आभूषण कुंदन आभूषण शाही प्राचीन आभूषण और कीमती रतन और स्टोन प्रदान करता है। स्टोर में काम करने वाले कर्मचारी 100 टीकाकरण हो गया है और ग्राहकों को सुरक्षित और सुविधाजनक खरीदी का अनुभव प्रदान करने के लिए पूर्णता प्रशिक्षित है।
वहीं मालाबार के बिजनेस डिप्लोमेट व रिटेल बिजनेस के मनोज गौतम ने बताया कि मालाबार साउथ इंडिया कंपनी है। अभी तक नॉर्थ इंडिया में करीब 18 स्टोर खोल चुके हैं। दिल्ली में यह तीसरा स्टोर खोला गया है। मनोज गौतम ने बताया कि कोई भी ग्राहक ज्वेलरी खरीदता है तो 1 साल का इंश्योरेंस करते हैं क्योंकि चोरी या आगजनी होने पर इंश्योरेंस क्लेम देते हैं। ऐसा इंश्योरेंस और कोई कंपनी नहीं देती है।

