लड़की के सुसाइड का वीडियो वायरल, पुलिस ने कहा लड़की सुरक्षित

girls suicide

नई दिल्ली। शाहदरा जिले के कस्तूरबा नगर में लड़की द्वारा सुसाइड करने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जबकि पुलिस के अनुसार लड़की पूरी तरह से सुरक्षित है।

इस मामले में शाहदरा जिले के डीसीपी आर साथिया सुंदरम ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें बताया जा रहा है कि कस्तूरबा नगर दुष्कर्म के मामले में लड़की ने सुसाइड कर लिया है। डीसीपी ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा गलत इंफॉर्मेशन सर्कुलेट किया जा रहा है। क्योंकि अभी हमारे अधिकारी ने अभी लड़की से बात की है और वह बिल्कुल सुरक्षित है।

डीसीपी ने कहा कि अगर सोशल मीडिया पर कोई गलत इंफॉर्मेशन शेयर करता है। उन के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं कुछ लोग द्वारा सोशल मीडिया में गलत इंफॉर्मेशन शेयर किया गया है। उनकी डिटेल हमारे पास आ चुका है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मैं सभी लोगों से अपील करता हूं। गलत इंफॉर्मेशन शेयर ना करें और जागरूक रहें जो भी वीडियो आता है उसे जांच लें क्योंकि गलत इंफॉर्मेशन शेयर करने वाले पर कानूनन कार्रवाई होगा।

advertisement at ghamasaana