एक और अरब देश में स्थापित किया जाएगा हिंदू मंदिर, बहरीन सरकार ने दी जमीन

नई दिल्ली। भारत सरकार लगातार अरब देशों के साथ अपने रिश्ते को मजबूत बना रही है और मोदी सरकार की कोशिश मिडिल ईस्ट में स्थिति देशों के साथ भारत के द्विपक्षीय रिश्ते को नये आयाम पर ले जाना है और इसके लिए मोदी सरकार लगातार ‘मिडिल ईस्ट’ पॉलिसी पर तेजी से काम कर रही है। इसी कड़ी में भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बहरीन के प्रधानमंत्री सलमान बिन हमद अल खलीफा से टेलीफोन पर बात की है और उनका आभार जताया है। लेकिन, सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये थी, कि बहरीन सरकार ने भी हिंदू मंदिर बनाने के लिए जमीन दे दी है।

पीएम मोदी ने बहरीन के प्रधानमंत्री सलमान बिन हमद अल खलीफा से टेलीफोन पर बातचीत के दौरान कई द्वीपक्षीय मुद्दों पर बात की और क्षेत्रीय राजनीति के साथ साथ व्यापार और इन्वेस्टमेंट समेत कई मुद्दों पर दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई है।

इस दौरान पीएम मोदी ने बहरीन के प्रधानमंत्री को हिंदू मंदिर बनाने के लिए जमीन देने के लिए धन्यवाद दिया है। संयुक्त अरब अमीरात के बाद बहरीन ऐसा दूसरा देश है, जिसने हिंदू मंदिर बनाने के लिए जमीन दी है और रिपोर्ट के मुताबिक, बहरीन में भी भव्य और विशालकाय हिंदू मंदिर का निर्माण किया जाएगा। पीएम मोदी के ट्वीट के मुताबिक, बहरीन सरकार ने स्वामीनारायण मंदिर के निर्माण के लिए जमीन का आवंटन कर दिया है।

advertisement at ghamasaana