14 फरवरी से खुलेंगे नर्सरी से कक्षा आठ तक के स्कूल, अपर मुख्य सचिव गृह ने जारी किए निर्देश

लखनऊ। यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने जारी किया निर्देश। 14 फरवरी से यूपी में पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे स्कूल। सभी शैक्षणिक संस्थान खोलने के निर्देश रेस्टोरेंट, होटल, सिनेमा हाल पूरी क्षमता से खुलेंगे
जिम सेंटर पहले की तरह खोलने के निर्देश।
स्वीमिंग पूल, वाटर पार्क अभी बंद रहेंगे
सरकारी कार्यालय पूरी उपस्थिति के साथ कार्य करेंगे
निजी कार्यालय भी पूरी उपस्थिति के साथ कार्य करेंगे
कोरोना गाइडलाइन का करना होगा पालन। अपर मुख्य सचिव गृह के आदेश की कॉपी जारी की गई।

शासन ने 14 फरवरी से नर्सरी से लेकर कक्षा छह सात व आठ समेत सभी शैक्षणिक संस्थान खोलने की अनुमति दे दी है। साथ ही कोरोना गाइडलाइंस का पालन सुनिश्चित करने की कड़ी हिदायत दी है। कक्षा नौ से बारह तक के विद्यालय पहले से ही खुल रहे हैं। शासन ने कोरोना कि स्थिति में सुधार होने पर यह फैसला लिया है। परंतु अभिभावक अभी बच्चों को स्कूल भेजने के मूड में नहीं दिखाई दे रहे हैं। मामले में सब के अपने अपने तर्क हैं।

advertisement at ghamasaana