फैशन शो ऑर्गेनाइजर को बंधक बनाकर लूटा, आरोपियों ने पीटने के बाद नग्न कर बनाई वीडियो

crime

हरिद्वार। कोतवाली हरिद्वार की हरकी पैड़ी क्षेत्र में आए एक मामले ने पुलिस को परेशान कर दिया है। कनखल के रहने वाले एक फैशन शो ऑर्गेनाइज करने वाले एक कनखल क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति से फोन पर दो लोगों ने एक कार्यक्रम आयोजित करने की बात करने के लिए हरकी पैड़ी के पास स्थित एक लॉज में बात करने के लिए बुलाया, आरोप है की वहां उन दोनों आरोपियों ने तमंचे के बल पर कमरे में बंधक बनाकर पहले तो उसका मोबाइल, एटीएम, व कुछ नकदी लूटी जिसके बाद उसे डरा धमकाकर उसके कपड़े उतरवाए, जिसके बाद नग्न अवस्था में उसका मोबाइल से वीडियो बनाया। जाते समय वे उससे उसके एटीएम का पासवर्ड पूछ गए, जाते जाते वे उसकी स्कूटी भी साथ ले गए।। उन्होंने धमकी दी की यदि किसी को इसकी शिकायत की तो उसका वीडियो वायरल कर देंगे। लुटे जाने के बाद किसी तरह उसने अपनी आपबीती लॉज के बताई, जिसके बाद उसे कपड़े मुहैया कराए गए। पास में स्थित चौकी पहुंच उसने पूरे घटनाक्रम से पुलिस को अवगत कराया।

मोबाइल खोल सकता था राज: बताया जा रहा है को आरोपियों के पास भी मोबाइल था लेकिन था लेकिन पीड़ित के मोबाइल में ही उसका नंबर था जिसे वे लूट ले गए।

लॉज में पूछताछ: अब पुलिस आरोपियों की धरपकड़ और सच्चाई का पता लगाने के लिए लॉज संचालक से पूछताछ कर रही है ताकि वास्तविकता का पता लगाया जा सकें। बिना आईडी के दे दिया कमरा: हरकी पैड़ी के पास जिस लॉज में घटनास्थल बताया जा रहा है उस लॉज में आरोपी युवक रुके थे, लेकिन लॉज संचालक ने उन्हें बिना आईडी लिए या चेक कराए ही कमरा दे दिया। लॉज के रजिस्टर में सिर्फ एक आरोपी का आधार नंबर ही लिखा है जिसका यह भी नहीं पता कि सही है या गलत।

क्या कहती है पुलिस: हरकी पैड़ी चौकी इंचार्ज मुकेश थलेडी का कहना है की दो अज्ञात लोगों से फैशन शो ऑर्गेनाइज करने के बहाने कनखल के रहने वाले प्रणय दीक्षित को हरिद्वार की एक लॉज में बुलाया, जहां तमंचे के बल पर उसकी नग्न अवस्था में वीडियो बनाई और उसका मोबाइल, नकदी, कुछ केश वी स्कूटी ले उड़े। इस मामले की जांच की जा रही है जिसके बाद आगे की कारवाई की जाएगी।

advertisement at ghamasaana