मेरठ। मोदीपुरम में बुधवार सुबह एक मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार रुड़की रोड स्थित अंसल टाउन में रोज टावर के पास बुधवार को मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला।
झांसी जनपद के मऊरानीपुर गांव निवासी 35 वर्षीय मजदूर संतोष मजदूरी का कार्य करता था। वह ठेकेदार के अधीन मजदूरी करता था। ठेकेदार ने बताया कि मजदूर नशे का आदी था।
बुधवार को मजदूर संतोष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मजदूर का शव लटका देखा तो लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। वही, पुलिस ने घटना की जानकारी ठेकेदार को दी और मौके पर बुलाया। ठेकेदार ने बताया कि मजदूर का किसी से कोई विवाद नहीं था। वह नशे का आदी था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

