मसूरी प्रसारण केंद्र से 31 अक्तूबर से बंद होगा दूरदर्शन के कार्यक्रमों का प्रसारण

Broadcasting Center

देहरादून। उच्च शक्ति प्रेषित्र केंद्र मसूरी से दूरदर्शन के कार्यक्रमों का प्रसारण आगामी 31 अक्तूबर से पूर्णतया बंद हो जाएगा। केंद्र के अध्यक्ष मनमोहन ने बताया कि दूरदर्शन महानिदेशालय नई दिल्ली के आदेश पर अमल करते हुए इस केंद्र को बंद किया जा रहा है।
इस केन्द्र से उत्तराखंड और पश्चिम उत्तर प्रदेश में प्रसारण किया जाता था।

उन्होंने बताया कि अब डीटीएच तकनीक प्रयोग में लाई जा रही है। तकनीक बदलने के कारण अब इन केंद्रों का इस्तेमाल नहीं हो सकेगा। जिस वजह से सरकार ने देश में इस तरह के केंद्रों को बंद करने का निर्णय लिया है। इसकी जगह दर्शक अब दूरदर्शन के चैनल डीटीएच के फ्री टू एयर पर देख सकते हैं। बता दें कि यह ट्रांसमिशन सेंटर 1977 में स्थापित किया गया था।

advertisement at ghamasaana