नौकरी के लिए लखनऊ गई थी युवतियां सेक्स रैकेट में फंसी, नौ गिरफ्तार

लखनऊ। यूपी के अलग-अलग जिलों से काम की तलाश में लखनऊ आने वाली कई लड़कियां सेक्स रैकेट के दलदल में फंस गई। इस बात का खुलासा मंगलवार को आलमबाग पुलिस ने सेक्स रैकेट संचालिका को पकड़ने के बाद किया। पुलिस ने संचालिका समेत सात लड़कियों और दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के पास से मोबाइल फोन मिले हैं। इसमें कई नम्बर दर्ज हैं। इंस्पेक्टर अरमनाथ विश्वकर्मा के मुताबिक मधुबन नगर के एक मकान में अनैतिक कार्य होने की सूचना मिली थी। स्थानीय लोगों ने इसकी तस्दीक की थी। इसके आधार पर मंगलवार को मधुबन नगर स्थित मकान में छापा मार गया। इंस्पेक्टर के अनुसार प्रयागराज कछौना निवासी हर्षित पाण्डेय और उन्नाव शिवनगर निवासी मुकेश पाल को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही संचालिका व छह युवतियां पकड़ी गईं हैं। पूछताछ में संचालिका ने बताया कि वह मोबाइल की मदद से सेक्स रैकेट चलाती थी। उसके मुताबिक पुलिस से बचने के लिए वह लोग हर दो महीने में ठिकाना बदल देते थे। इसकी जानकारी ग्राहकों को फोन के जरिए ही दी जाती थी।

पूछताछ में यह भी पता चला कि संचालिका लंबे वक्त से इस काम से जुड़ी है। कम वक्त में ज्यादा रुपये का था लालच घर के हालात सही नहीं थे। सहेली से लखनऊ में नौकरी दिलाने के लिए कहा था। यहां आने के बाद भी नौकरी से खुद का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा था। दिक्कत से निजात पाने के लिए सहेली ने सेक्स रैकेट का रास्ता दिखाया था।

इस कारण वह दलदल में फंसती चली गई। यह कहानी प्रयागराज की रहने वाली लड़की ने महिला सिपाहियों के सामने बयां की है। उसकी ही तरह कई अन्य लड़कियां भी नौकरी के लिए घर छोड़ कर लखनऊ आईं थीं। इसके बाद वह लोग सेक्स रैकेट से जुड़ गईं। इंस्पेक्टर के मुताबिक संचालिका के पास से मोबाइल के साथ ही एक रजिस्टर भी मिला है। इसमें ग्राहकों के नाम और मोबाइल नम्बर लिखे हुए हैं।

advertisement at ghamasaana