सहारनपुर में भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को मिली जान से मारने की धमकी

सहारनपुर। आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष एवं भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को जान से मारने की धमकी दी गई है। वहीं धमकी के बाद से आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस ने पार्टी के विधिक सलाहकार की तहरीर पर मामले में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।


आजाद समाज पार्टी के विधिक सलाहकार संदीप कांबोज ने जनपद के फतेहपुर थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि आजाद समाज पार्टी प्रमुख व भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर आजाद को जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने पंकज धवरैया पर धमकी देने के आरोप लगाते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पंकज धवरैया राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के अध्यक्ष बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार मामले में दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। धमकी देने वाला कहां का रहने वाला है, यह पता किया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

advertisement at ghamasaana