बाइक टकराने पर हुआ बखेड़ा, दो गुटों में हुआ पथराव

मेरठ। बाइक टकराने पर दो पक्षों में बखेड़ा हो गया। मारपीट-पथराव और तोड़फोड़ की गई। कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गई। कई राउंड फायरिग भी हुई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया। साथ ही दो बाइक और एक गाड़ी को भी थाने ले गए।

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के समर कालोनी निवासी आदिल बुधवार रात बाइक से घर जा रहा था। गली में आरिफ बिल्लौरी और समीर खड़े थे। आरोप है कि उनसे बाइक टकरा गई थी, जिस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी। आसपास के लोगों ने मामला शांत करा दिया था। आदिल घर चला गया था।

आरोप है कि कुछ देर बाद आरिफ और समीर ने 15-20 साथियों के साथ आदिल के घर पर हमला बोल दिया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पथराव और ताबड़तोड़ गोलियां चलने से लोग घरों में घुस गए। वाहनों के साथ ही घर में भी तोड़फोड़ हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आदिल और रिजवान को पकड़ लिया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर गोली चलाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। गाड़ी में से पुलिस की टोपी भी मिली है। इस संबंध में भी पता लगाया जा रहा है। उधर, आरिफ को हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। मुठभेड़ की उड़ी अफवाहशुरू में अफवाह उड़ गई कि कुछ बदमाश एक घर में घुस गए हैं। उन्होंने स्वजन को बंधक बना लिया और फायरिग शुरू कर दी। पुलिस ने उनको घेर लिया और दोनों ओर से गालियां चल रही हैं। हालांकि कुछ देर बाद मामला स्पष्ट हुआ तो पता चला कि बाइक टकराने पर दो पक्षों में बखेड़ा हो गया था। थाने से काफी फोर्स मौके पर पहुंच गया था, जिसके बाद ही स्थिति को नियंत्रित किया जा सका।

advertisement at ghamasaana