ब्राह्मणों को निशाना बनाने पर भड़के मुन्तशिर, सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल

नई दिल्ली। विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स के बाद से ब्राह्मणों पर अत्याचार के मामले चर्चा में हैं। एक तरफ दुनियाभर के लोग कश्मीरी पंडितों के दर्द में शामिल हुए तो कुछ लोगों ने ब्राह्मणों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है।

इनमें राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता भी शामिल हैं. ऐसे लोगों के खिलाफ अब लेखक-कवि मनोज मुंतशिर ने आवाज उठाई है।

राष्ट्रीय जनता दल के सोशल मीडिया समन्वयक आकाश ने टि्वटर पर मनोज मुंतशिर पर कमेंट किया कि ‘एक ओर बाएं-दाएं हाथ का जहर उगलते हो और दूसरी ओर उर्दू टाइटल लगाकर साहिर लुधियानवी की परछाइयां गाते हुए यूट्यूब पर सब्सक्राइबर बढ़ाइए की भीख (जन्मजात पेशा) मांगते हो.’ ये विवाद तब शुरू हुआ है जब देशभर में ब्राह्मण देव भगवान परशुराम जयंती मनाने की तैयारियां चल रही हैं।

राजद नेता आकाश की पोस्ट पर मनोज मुंतशिर ने लिखा कि ‘ब्राह्मणों को भिखारी कहने वाले दो कौड़ी के अनपढ़ मनुष्य कुछ ब्राह्मणों के नाम गिनवा रहा हूं. शर्म आए तो पूरी विप्र जाति से क्षमा मांग लेना। परशुराम, द्रोणाचार्य, पोरस, राजा दाहिर, चाणक्य, पेशवा बाजीराव, मंगल पांडे, तात्या टोपे, चंद्रशेखर तिवारी आजाद, कैप्टन मनोज पांडे…..’ इसके साथ ही मनोज ने एक ओर पोस्ट में लिखा कि ‘क्या इस देश में कोई काननू है जो सवर्णों के मान सम्मान की भी चिंता करे या हिंदू, सवर्ण, ब्राह्मण सिर्फ छुटभैया नेताओंके अपशब्द सुनने के लिए बने हैं। फॉलोअर्स तुम जैसों के पास होते हैं, हमारे पास फैमिली है। सोशल मीडिया पर 50 लाख साथी हैं, बौरा गए तो बर्बाद कर देंगे?’

advertisement at ghamasaana