निर्दयी बन गया ससुर, पहले पुत्रवधु को लात घूंसो से मारा और फिर कटर से काट दी गर्दन

मेरठ। अमित बंसल की ख़ुदकुशी और उसकी पत्नी पर जानलेवा हमले के मामले में सीसीटीवी कैमरे से मिले सुराग के आधार पर पिंकी के ससुर रामकिशन बंसल को नौचंदी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पिंकी की हालत नाजुक बनी है।

शास्त्रीनगर में इंटीरियर डिजाइनर अमित बंसल की खुदकुशी के बाद उनकी पत्नी पिंकी पर कातिलाना हमला हुआ था। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से खुलासा हुआ कि यह हमला ससुर ने ही किया। एसआईटी की रिपोर्ट के बाद पिंकी के भाई मोहित गुप्ता की तहरीर पर उसके खिलाफ़ जानलेवा हमले का केस दर्ज हुआ है।

पुलिस के मुताबिक रामकिशन ने बताया कि बेटे की मौत के बाद वह आपा खो बैठा था। उसने पहले तो पुत्रवधू को लात घूसों से मारा, फिर कटर से उसकी गर्दन पर वार किया है। रामकिशन बंसल की कलह के कारण ही उजड़ गया। उसने कभी बेटे को प्यार नहीं किया, हमेशा उसे ताना मारा। पुलिस मान रही कि पिता के कलह के चलते अमित बंसल ने यह कदम उठाया। नौचंदी थाने में रामकिशन ने माना भी उसकी वजह से परिवार उजड़ गया। उसने कभी बेटे को कभी गले नहीं लगाया। कक्षा पांच के बाद उसको देहरादून पढ़ने के लिए भेज गया। अमित को आस्ट्रेलिया तक भेजा, पैसा खूब खर्च किया लेकिन बेटे को नहीं समझ सका। होनहार पुत्रवधू पिंकी मिली, जिससे मेरी मर्जी के अनुसार ही बेटे ने शादी की। वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी और बड़ी कंपनी में अच्छे पैकेज पर थी। मेरी जिद में बेटे ने उसकी नौकरी छुड़वा दी।

रामकिशन ने कहा कि पोती से बहुत प्यार करता हूं। बेटे का शव देखकर मैं आपा खो गया था और पुत्रवधू को पीटने लगा। पूछताछ के दौरान पहले आरोपी रामकिशन बंसल पुलिस को गुमराह करता रहा। पुलिस ने जब उसको सीसीटीवी कैमरे की फुटेज दिखाई तो वह रौने लगा। दिनभर आरोपी नौचंदी थाने में बैठा रहा और रोता रहा। बार-बार हार्ट अटैक का ड्रामा भी किया। इसके चलते नियमानुसार पुलिस ने उसका पहले मेडिकल कराया और फिर कोर्ट में पेश किया।

advertisement at ghamasaana