नई दिल्ली। सैफ अली खान, यामी गौतम और जैकलीन फर्नांडिस कुछ दिनों पहले कपिल शर्मा के शो में पहुंचे थे। उन्होंने अपनी फिल्म ‘भूत पुलिस’ का प्रमोशन किया था। एपिसोड के दौरान तो सभी हंसी मजाक करते दिखे लेकिन अब एक बिहाइंड द सीन वीडियो सामने आया है जिसमें सैफ अली खान अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। कपिल शर्मा ने यह वीडियो शेयर किया है जिसमें सैफ अली खान ग्रीन रूम में इंतजार करते दिख रहे हैं।
सैफ अली खान, यामी गौतम और जैकलीन फर्नांडिस ग्रीन रूम में हैं। तभी सैफ नोटिस करते हैं कि दीवार पर कई कलाकारों के शो में पहुंचने की फोटो लगी हुई है लेकिन उनकी फोटो नहीं है।
कपिल के आने पर सैफ उनसे इसकी शिकायत करते हैं कि सेट डिजाइनर ने उनकी तस्वीर नहीं लगाई जबकि शक्ति कपूर की तस्वीर लगी हुई है।

