ट्विटर पर कब्जे के बाद एलन मास्क को लगा बड़ा झटका, शेयर बुरी तरह गिरे

नई दिल्ली। माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर पर अब दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क कब्जा हो गया है। यह डील टेक जगत की तीसरी सबसे बड़ी डील है और इसके लिए मस्क 44 अरब डॉलर (3.37 लाख करोड़ रुपये) का भुगतान करेंगे। लेकिन, जहां एक ओर एलन मस्क ने ये बड़ी उपलब्धि हासिल की, तो दूसरी ओर इस डील पर मुहर लगने के बाद उन्हें तगड़ा झटका भी लगा है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार देर रात जैसे बीते कई दिनों से जारी बहस पर उस समय विराम लग गया, जब ट्विटर बोर्ड ने एलन मस्क के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया और इस प्लेटफॉर्म की कमान उनके हाथ में सौंपने पर मुहर लगा दी। डील के अगले दिन मंगलवार को टेस्ला के शेयरों में जो गिरावट शुरू हुई, उसने थमने का नाम ही नहीं लिया। मंगलवार को टेस्ला इंक के शेयर 12 फीसदी तक टूट गए। इससे कंपनी के मार्केट कैप में भारी कमी आई।

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि एलन मस्क की ट्विटर की खरीद के बाद टेस्ला के शेयरों में आई गिरावट के एक ही दिन में टेस्ला की बाजार वैल्यू 100 अरब डॉलर कम हो गई। इस डील से पहले कंपनी का मार्केट कैप एक ट्रिलियन डॉलर था, जो डील के अगले ही दिन घटकर 906 अरब डॉलर रह गया। इसे दुनिया के सबसे रईस इंसान और टेस्ला-स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के मालिक के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

संपत्ति की बात करें तो ट्विटर की कमान थामने के बाद ही एलन मस्क की कंपनी के शेयरों में गिरावट के बाद टॉप-10 अरबपतियों की सूची में पहले पायदान पर काबिज मस्क की नेटवर्थ में भी बड़ी गिरावट आई है। इस डील को दो ही दिन हुए है और उनकी नेटवर्थ कम होकर 269 अरब डॉलर से कम होकर 239.2 अरब डॉलर रह गई है। ट्विटर डील के बाद से उनकी नेटवर्थ 10.83 फीसदी 29 अरब डॉलर कम हो गई है।

advertisement at ghamasaana