खनन माफिया हाजी इकबाल के साथियों पर भी कसा शिकंजा

Mining mafia Haji Iqbal

सहारनपुर। नुमाइश कैम्प निवासी सन्नी नागपाल और मिशन कंपाउंड निवासी अजय चांदना पूर्व एमएलसी और खनन माफिया हाजी इकबाल के सहयोगी पाए गए हैं। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि खनन माफिया हाजी इकबाल उर्फ बाला एवं एसोसिएट की जांच करने के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।

एसआईटी की जांच में सामने आया है कि सन्नी नागपाल के नाम हाजी इकबाल की कई जगहों पर बेनामी कृषि भूमि हैं। यह सब बातें जांच में सामने आ गई हैं। इसके साथ ही मिशन कंपाउंड निवासी अजय चांदना का भी खनन माफिया हाजी इकबाल के बैंक खातों से सीधा लेनदेन हुआ है। अभी तक एसआईटी जांच में यह बातें सामने आई हैं। एसएसपी आकाश तोमर का कहना है कि इन जानकारियों को जुटाया जा रहा है, जिसको ईडी से भी साझा किया जाएगा।

हाजी इकबाल के खुलेंगे कई और राज
सन्नी नागपाल और अजय चांदना कारोबारी हैं। इन दोनों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। एसएसपी आकाश तोमर का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जाएगी, जिसके आधार पर हाजी इकबाल से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ सकती हैं, जिनको ईडी से साझा कर दिया जाएगा। शुरुआती जांच में पता लगा है कि इनके खातों में करोड़ों का लेनदेन हुआ है।

advertisement at ghamasaana