नई दिल्ली। जन्मदिन के अवसर पर बिग बी ने अपनी एक शानदार फोटो साझा की है। हालांकि, उनकी फोटो पर बेटी श्वेता बच्चन नंदा (Shweta Bachchan Nanda) के कमेंट ने कई लोगों का ध्यान खींचा है।
अमिताभ ने इंस्टाग्राम पर ग्रे जॉगर्स, स्लिंग बैग और नियॉन ग्रीन शूज और जैकेट पहने खुद का एक कोलाज शेयर किया। पिक्चर को कैप्शन देते हुए एक्टर ने लिखा,’80 वें साल की ओर बढ़ते हुए।’ जिस पर श्वेता ने कमेंट सेक्शन में उनकी उम्र सही करते हुए 79 वां लिखा।
अभिनेता की पोती नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) ने ताली बजाने वाला इमोजी शेयर किया। बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह ने कमेंट सेक्शन में सिने आइकन को ‘गैंगस्टर’ कहा। अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने स्टार को बधाई दी और लिखा, ‘स्वैग, हैप्पी बर्थडे सर।’
सिने आइकन ने 1969 में ‘सात हिंदुस्तानी’ से अभिनय की शुरूआत की थी। बाद में उन्हें ‘दीवार’, ‘जंजीर’, ‘नमक हराम’, ‘शोले’, ‘डॉन’, ‘अग्निपथ’ और ‘कुली’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में देखा गया। वर्कफ्रंट की बात करें तो, बिग बी का शेड्यूल काफी बिजी है, वह ‘झुंड’, ‘ब्रह्मास्त्र’, ‘मेयडे’, ‘गुड बाय’, ‘ऊंचाई’ और नाग अश्विन की अनटाइटल्ड फिल्म में नजर आने वाले हैं। फिलहाल एक्टर को नॉलेज बेस्ट रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 13’ में देखा जा रहा है।

