बस्ती : पुलिस को बड़ी सफलता, सात दिन से लापता बच्चा अखंड बरामद, देखिए कार्रवाई का पूरा वीडियो

akhand kidnap case

बस्ती। एसटीएफ और पुलिस टीम को आज बड़ी सफलता हाथ लगी। पिछले कई दिनों से पुलिस के लिए चुनौती बना अखंड अपहरण कांड एसटीएफ ने सुलझा लिया। अखंड को बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अखंड को हल्की चोट आई है। इस पूरे मामले की एडीजी गोरखपुर स्वयं मॉनीटरिंग कर रहे थे।

बस्ती पुलिस सूत्रों के अनुसार अपहरण के सात दिन बाद 12 वर्षीय अखंड को सहजनवा स्थित शिवपुरी कॉलोनी में एक घर से बरामद किया गया है, जहां आरोपियों ने बच्चे के हाथ पैर बांधकर और आंख में कपड़ा बांधकर रख रखा था। पुलिस ने दो आरोपी सूरज सिंह और आदित्या सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। एसटीएफ, रुधौली पुलिस, स्वाट टीम, एन्टी नारकोटिक्स सर्विलांस टीम को मिली सफलता पर उन्हें बधाई दी गई है ।

पुलिस और एसटीफ टीम को मिली सफलता, अपहृत अखंड को छुड़ाने का वायरल हुआ वीडियो।

बता दें कि रुधौली कस्बे से अखंड का अपहरण हुआ था। अपहरणकर्ताओं ने अखंड के पिता से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। तभी से यह मामला पुलिस के लिए चुनौती बन गया था। एडीजी गोरखपुर, आईजी और एसपी लगातार इसकी मॉनिटरिंग कर रहे थे । बच्चे की सकुशल बरामदगी पर परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने पुलिस टीम को धन्यवाद दिया है।

advertisement at ghamasaana