सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा बाप बेटी का वीडियो सांग, यूजर्स बोले-वाह क्या बात है

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर वैसे तो आए दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल होता है लेकिन इन दिनों एक बाप-बेटी का दिल को छू देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाली इस वीडियो की खासियत बाप-बेटी की जुगलबंदी और उनकी मधुर आवाज को माना जा सकता है।

दरअसल, इस वायरल वीडियो में बाप-बेटी गाना गाते दिख रहे हैं। बेटी हाथ में गिटार लिए अपने पिता के साल हिंदी फिल्म “काला पानी” का “अच्छा जी मैं हारी” गाना गा रही है। वहीं, पिता भी गाने के बोल गुनगाते दिख रहे हैं। दोनों बाप-बेटी की आवाज इतनी मधुर सुनाई पड़ती है कि देखने वाला हर कोई इनकी तारीफ किए बिना रुकता नहीं दिख रहा। यूजर्स बोले-वाह क्या बात है।

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को यूजर्स बेहद पसंद कर रहे हैं। यूजर्स कमेंट कर ये कहने में बिल्कुल हिचक रहे हैं कि उन्होंने इस वीडियो को एक साथ कई बार लगातार देखा है। बता दें, Anand Ranganathan ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “आप आज इस वीडियो को देख इंटरनेट पर सबसे अच्छे 2 मिनट बिताएंगे। मैं इस वीडियो को बार-बार ना देखने के चैलेंज में विफल रहा।”

वीडियो के लिए यहां क्लिक करें….https://twitter.com/ARanganathan72/status/1447204589887889409?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1447204589887889409%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=http%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F

advertisement at ghamasaana