मालगाड़ी पटरी से उत्तरी 24 डिब्बे पलटे, नई दिल्ली हावड़ा रूट पर आवागमन बाधित

लखनऊ। कानपुर देहात में शुक्रवार की सुबह एक मालगाड़ी डिरेल हो गई। यह हादसा नई दिल्ली-हावड़ा रेल रूट के समानांतर बने डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर ट्रैक पर हुआ है। इसमें 24 खाली वैगन पटरी से उतर गए। वैगन आपस में भिड़ने के बाद उछल कर नई दिल्ली-हावड़ा ट्रैक पर आ गिरे। इससे नई दिल्ली हावड़ा अप और डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन बंद हो गया है।

तालाब में जा गिरे 5 वैगन कानपुर जा रही मालगाड़ी अंबियापुर रेलवे स्टेशन के पास अचानक पटरी से उतर गई। लोको पायलट ने मालगाड़ी को रोकने का प्रयास किया तो मालगाड़ी के वैगन की आपस में जोरदार टकरा गए। जिसमें 3 वैगन पास से गुजरी दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन की पटरियों पर जा गिरे। वहीं, 5 वैगन दूसरी ओर तालाब में जा गिरे।

लोको पायलट व गार्ड ने दी हादसे की सूचना हादसे में लोको पायलट व गार्ड सुरक्षित रहे और उन्होंने तुरंत घटना की जानकारी कंट्रोल रूम को दी। हादसे की जानकारी होते ही नई दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर अप व डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया। वहीं, जीआरपी के साथ रेलवे स्टाफ और तकनीकी टीम रेलवे ट्रैक को ठीक करने में जुट गए हैं।

advertisement at ghamasaana