जेल में कैदी नंबर 956 हैं आर्यन खान, पिता शाहरुख ने मनी ऑर्डर से भेजे 4500 रुपये

aaryan and munmun

जेल के अंदर हर कैदी को एक नंबर दिया जाता है। आर्यन खान को 956 नंबर दिया गया है यानी आर्यन खान को कैदी नंबर 956 बुलाया जाएगा। जेल में कैदी नंबर को बंदी नंबर भी कहा जाता है। जेल में किसी भी कैदी को उसके नंबर से ही बुलाया जाता है। इस तरह से आर्यन खान को बुलाने के लिए 956 नंबर का इस्तेमाल किया जाएगा।

जब तक आर्यन खान जेल में रहेंगे तब तक उन्हें इसी नंबर से बुलाया जाएगा। आर्यन खान को जेल के अंदर बीती 11 अक्टूबर को 4500 रुपये का मनी ऑर्डर आया था। आर्यन खान को ये मनी ऑर्डर उनके पिता शाहरुख खान ने भिजवाया था।

आर्यन खान ने इस मनी ऑर्डर का इस्तेमाल अपने कैंटीन खर्चे के लिए किया है। जेल के नियम के मुताबिक, एक कैदी को एक महीने में सिर्फ 4500 रुपये के मनी ऑर्डर की अनुमति है।

advertisement at ghamasaana