बागपत । बेहट में कलसिया.उसंड मार्ग पर मंगलवार की सुबह बाइक सवार दो किशोर डंपर से कुचल गए। इनमें से एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे पुलिस ने अस्पताल भिजवाया है। हादसे के बाद डंपर को उसका चालक मौके पर छोड़कर भाग निकला। भीड़ ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिया।
हादसा सुबह करीब 8 बजे गांव रुहालका से आगे दबकौरा गांव के अड्डे पर हुआ। गांव दबकौरा निवासी अजीम 16 पुत्र इनाम व आसिफ 14, पुत्र अदनान बाइक पर खेत में काम कर रहे घरवालों को चाय देने के लिए आए थे। जब वह लौट रहे थे, तो सहारनपुर की तरफ से आए डंपर ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी और बाइक को कुचलते हुए आगे निकल गया। हादसे में अजीम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि आसिफ गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे, तक तक डंपर को उसका चालक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने घायल आसिफ को जिला अस्पताल भेजा और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए लेकर जाने के लिए उठाने लगी, लेकिन हादसे से गुस्साई भीड़ ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। पुलिस परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही थी।

