बारिश ने धोया वायु प्रदूषण, यूपी और दिल्ली-एनसीआर के शहर ग्रीन जोन में आए

नई दिल्ली। केंद्रीय प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अनुसार, 16 अक्तूबर को गाजियाबाद की एयर क्वालिटी देश में सबसे ज्यादा खराब थी। यहां का AQI 349 मापा गया था, जो 18 अक्टूबर की शाम बारिश के बाद घटकर 45 रह गया है। इसी तरह ग्रेटर नोएडा का AQI 330 से घटकर 38, नोएडा का 312 से घटकर 45 AQI रह गया है। इसी तरह उप्र के अन्य शहरों की एयर क्वालिटी भी सुधरी है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में प्रदूषण का स्तर 0-50 तक होने पर ठीक माना जाता है। यूपी के ज्यादातर शहर 18 अक्टूबर की शाम तक इसी श्रेणी में आ गए हैं।

advertisement at ghamasaana