नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख ख़ान के बेटे आर्यन ख़ान के मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की जांच लगातार जारी है। इस केस में अब चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे का नाम सामने आ रहा है। अनन्या बॉलीवुड अभिनेत्री हैं और करण जौहर की फ़िल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से उन्होंने फ़िल्मों में एक्टिंग शुरू की थी।
अनन्या को एनसीबी ने लगातार दूसरे दिन पूछताछ के लिए तलब किया है।21 अक्टूबर को अनन्या के बांद्रा वाले घर पर छापे के बाद उन्हें एनसीबी टीम ने उन्हें कार्यालय में बुलाया गया था और उनसे लंबी पूछताछ चली थी।
एनसीबी शुक्रवार को भी अनन्या से पूछताछ कर रही है। लगभग ढाई बजे अनन्या एनसीबी दफ़्तर पहुंच चुकी हैं।सूत्रों से पता चला है कि पूछताछ में अनन्या ने बताया है कि वह आर्यन से गांजे वाली चैट पर मज़ाक कर रही थी। अब इनसीबी जांच करेगी कि यह गुमराह करने की कोशिश तो नहीं है।

