मेरठ। लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र में सोना-चांदी गलाने की भट्ठी चलाने का मामला पकड़ में आया है। पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि लिसाड़ीगेट में ऐसी कई भट्ठी चलाई जा रही हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने बताया कि काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी कि समर गार्डन में अवैध रूप से भट्ठी चलाई जा रही हैं, जिसमें मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रानिक्स सामानों को गलाकर सोना और चांदी निकालने का काम होता है।
शुक्रवार को पुलिस ने छापा मारकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि एक भट्ठी पर पांच आरोपी काम करते थे। पुलिस अब पकड़े गए लोगों से उनके नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

