अमरोहा। आज 24 अक्टूबर को राष्ट्रीय प्रजापति महासभा की बैठक मोहल्ला पीरगढ़ डाकबंगला अमरोहा में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष तोताराम प्रजापति के आवास पर आयोजित की गई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक सदस्य भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी ओमप्रकाश गोला ने कहा कि महासभा भारतवर्ष में सबसे पुराना संगठन है जो भारत के विभिन्न राज्यों में समाज हित में कार्य कर रहा है। इसके पदाधिकारी समाज के उत्थान के लिए समाज के विकास के लिए समाज को राजनैतिक भागीदारी दिलाने के लिए काम कर रहे हैं। अब यह संगठन बूथ एवं ब्लॉक स्तर पर गठित करना होगा।
मुख्य महासचिव रामपाल सिंह तोमर ने सभी का स्वागत करते हुए नवीन पदों पर आसीन करते हुए जिला प्रदेश की जिम्मेदारी दी। जिला अध्यक्ष अमरोहा तोताराम प्रजापति, प्रदेश सचिव धीरे सिंह लेखपाल, प्रदेश सचिव शंकर सिंह संघर्षी, प्रदेश सचिव प्रदीप कुमार प्रजापति, जिला महासचिव देवेंद्र प्रताप प्रजापति, एडवोकेट मोहन गोला को जिम्मेदारी सौंपी।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा दिनेश प्रजापति, राष्ट्रीय संरक्षक ओमप्रकाश गोला, राष्ट्रीय मुख्य महासचिव रामपाल सिंह तोमर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ उत्तम सिंह प्रजापति, क्षेत्रीय मंत्री रजनीश कुमार आदि उपस्थित रहे।

