मुजफ्फरनगर। अपराधी अब अपराध से तौबा करने लगे हैं। सोमवार को कुछ ऐसा ही नजारा शहर कोतवाली परिसर में देखने को मिला। यहां एक हिस्ट्रीशीटर हाथ जोड़े हुए पहुंचा और गुनाहों की माफी मांगते हुए आगे से कोई अपराध न करने की कसम खाई। उसने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।
हिस्ट्रीशीटर बसरुद्दीन उर्फ छोटा निवासी खालापार ने थानाध्यक्ष आनंद देव मिश्रा के समक्ष हाथ जोड़ते हुए पहुंचा। बताया कि वह नगर कोतवाली थाने का हिस्ट्रीशीटर है। आगे से कोई गुनाह न करने की कसम खाई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्रा ने बताया कि आरोपी पर कई मामले दर्ज है।

