मेरठ। तलाकशुदा महिला के साथ बीते दिनों मेरठ में हलाला के नाम पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी मौलाना सरफराज फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें प्रदेश से बाहर भी गई हैं।
एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि थाना टीपी नगर में एक पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके साथ छल से दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। इस प्रकरण में केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस केस का मुख्य आरोपी मौलाना अभी फरार है।

