भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ट्विन्स के पिता बने, ट्विटर पर शेयर की तस्वीर

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ट्विन्स के पिता बने हैं। शनिवार को कार्तिक ने ट्विटर के जरिए इस खुशखबरी को अपने फैंस के साथ साझा किया।

दिनेश कार्तिक ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पत्नी दीपिका के साथ फोटो शेयर करते हुए बच्चों का नाम भी बताया। दिनेश और दीपिका ने अपने बच्चों का नाम कबीर पल्लीकल कार्तिक और जियान पल्लीकल कार्तिक रखा है।

दोनों लम्बे समय से ऐसे सुनहरे पलों का इंतज़ार कर रहे थे। समर्थकों ने भी इन दोनों को खूब शुभकामनायें दी हैं।

advertisement at ghamasaana