हरिद्वार। जगतबंधु सेवा ट्रस्ट के सौजन्य से इक्कड़ खुर्द गांव, जिला हरिद्वार में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 300 से अधिक मरीजों के द्वारा आंखों की निशुल्क जांच कराई गई।
जगतबंधु सेवा ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष समाजसेवी सुमित प्रजापति ने बताया कि श्री महंत इंदिरेश अस्पताल देहरादून से 15 डॉक्टर की टीम के द्वारा इक्कड़ खुर्द के सभी क्षेत्रवासियों की आंखों की जांच की गई एवं जिन लोगों की आंखों में विभिन्न प्रकार की बीमारियां पाई गई उन लोगों को निशुल्क दवा भी संस्था के माध्यम से प्रदान कराई गई है l
कोर्डिनेटर हर्ष राणा द्वारा बताया गया कि शिविर में आए लोगों में से जिन लोगों की आंखों में मोतियाबिंद है , उन लोगों की आंखों के ऑपरेशन श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में निशुल्क कराए जायेगे। संस्था के माध्यम से 25 मरीजों को देहरादून महंत अस्पताल में ले जाया गया जहां पर उनकी दोबारा से जांच करने के बाद आंखों के ऑपरेशन निशुल्क कराए जाएंगे।
हर्ष राणा के द्वारा बताया गया कि संस्था के माध्यम से सभी मरीजों का रहना, खाना, दवाइयां, आना-जाना, लेंस एवं ऑपरेशन इत्यादि सभी प्रकार की सेवाएं ट्रस्ट की ओर से बिल्कुल निशुल्क हैं। शिविर में विशेष सहयोग श्री महंत इंदिरेश अस्पताल से डॉ. हसन, डॉक्टर अभिमन्यु विकास, ज्योति, नेहा, फार्मेसिस्ट अभिलाष, मोहिनी उनियाल, नोमान, शराफत अली आदि मौजूद रहे।

