सपा महिला सम्मेलन में बोलीं लीलावती, भाजपा का खेल- खा गई चीनी पी गई तेल

मेरठ। समाजवादी पार्टी के आज मेरठ में आयोजित महिला सभा सम्मेलन में सपा महिला प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व एमएलसी लीलावती ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

उन्होंने मंच से केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा ने जो कार्य महिलाओं के लिए किए भाजपा सरकार ने वे सभी कार्य बंद कर दिए हैं। कहा कि इस सरकार ने रसोई का बजट बिगाड़कर रख दिया है, आगामी चुनाव में महिलाएं इस सरकार को हिला देंगी। 

प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा ने कहा कि यह है भाजपा का खेल, खा गई चीनी, पी गई तेल। इतनी महंगाई है इसमें आम जनता इतना महंगा सिलेंडर कैसे खरीदेगी, रोजगार खत्म हो गया है। भाजपा सरकार में नौकरी करने का काम किया है। कन्या विद्या धन नहीं मिल रहा है। समाजवादी पार्टी की सरकार में महिलाओं के लिए जो काम किए, भाजपा सरकार ने बंद कर दिए हैं।

advertisement at ghamasaana