महिला से पल्सर बाइक सवारों ने लूटी चेन, कुछ ही घंटों में पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी

chain snatchers

हरिद्वार। पति के साथ बाजार से खरीदारी करके वापस आ रही महिला से पल्सर बाइक सवार युवकों ने सोने की चेन लूट ली और फरार हो गए। लूट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला के पति की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। जिसके कुछ घंटों बाद ही पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया ।

ज्वालापुर कोतवाल चंद्रचंद्राकर नैथानी के मुुताबिक खड़खड़ी निवासी ‌री‌तु बंसल के पति पकंज बसंल ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ ज्वालापुर के बाजार में खरीदारी करने के लिए आए थे। सोमवार की रात आठ बजकर 15 मिनट पर खरीदारी करके वापस जा रहे थे। जब वह सेक्टर दो से भगतसिंह चौक नेहरू युवा केंद्र के गेट के पर पहुंचे तो पल्सर बाइक पर सवार होकर दो युवक उनके पीछे पहुंचे और बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उनके गले से सोने की चेन लूट दी।

बाइक सवार लुटेरे पल्सर बाइक यूके08एएक्स 1536 पर सवार थे। इसके बाद महिला व उनके पति ने शोर मचाया तो बाइक सवार भगत सिंह चौक की तरफ फरार हो गए। जिसके बाद महिला के पति ने पुलिस को घटना की सूचना दी। चेन लूट की सूचना मिलने पर पुलिस में हडकंप मच गया। जिसके बाद पूरे क्षेत्र में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया। वायरलैस पर लूट की घटना की सूचना फ्लैश होते ही कोतवाली रानीपुर प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने भी अपने क्षेत्र में चे‌किंग अभियान शुरू कर दिया था। जिसके बाद गांव औरंगाबाद में एक आरोपी को गिरफ्ता किया। इसके बाद ही बाइक लेकर भाग रहे दूसरे साथी को भी काफी देर बाद पकड़ लिया गया।

पकड़े गए आरोपियों में मुजफ्फरनगर निवासी नितिन व दोसानी लक्सर निवासी विशाल है। दोनों आरोपी सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करते हैं। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया क‌ि आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।

advertisement at ghamasaana