सूर्यवंशी : अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ ने छत पर एक साथ खिंचवाई फोटो

नई दिल्ली। अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ 5 नवंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म का इंतजार फैन्स के साथ-साथ कैटरीना और अक्षय भी बेसब्री से कर रहे हैं। दोनों एक साथ मिलकर जमकर अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं।

अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम से एक फोटो शेयर की है, जो चर्चा में आ गई है। इस फोटो में अक्षय कैटरीना के साथ दिखाई दे रहे हैं। दोनों इस फोटो में टेरेस के छोर पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं।
फोटो में आप देख सकते हैं कि कैटरीना कैफ रेड कलर का टॉप और ब्लू जीन्स पहनकर बैठी हुई हैं और अक्षय कुमार ने उन्हें पीछे से पकड़ा हुआ है।

दोनों कैमरे की तरफ देख मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं. इस फोटो को शेयर करते हुए अक्षय कुमार इसके कैप्शन में लिखते हैं, ‘मिस्टर और मिसेज सूर्यवंशी 5 नवंबर का इंतजार करते हुए थोड़ी धूप ले रहे हैं’। अक्षय कुमार की इस पोस्ट को कुछ ही मिनटों में लगभग 10 लाख के करीब लाइक्स आ गए हैं, जिस पर लोग ताबड़तोड़ अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं।

advertisement at ghamasaana