मामूली बात पर युवक को इतना गुस्सा आया कि दोस्त की ही जान ले ली

mohit

मुजफ्फरनगर। मामूली विवाद में दीपावली की रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद हत्यारे फरार हो गए। बताया जा रहा है कि हत्या मृतक के दोस्त ने ही की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना जानसठ क्षेत्र के तालड़ा गांव की है। गांव निवासी मोहित सैनी अैर सतीश की काफी अच्छी दोस्ती थी। आरोप है कि दीपावली की ही रात मोहित की सतीश से किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। जिससे गुस्साए सतीश ने काफी खतरनाक कदम उठा लिया। सतीश ने तमंचा निकालकर मोहित को गोली मार दी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया।

वहीं मामले की जानकारी मिलते ही मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद मोहित को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने के बाद देर रात पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के पिता ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

advertisement at ghamasaana